झारखंड मोरचा ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की

संदर्भ : छात्र संघ चुनाव गढ़वा झारखंड छात्र मोरचा ने छात्र संघ के होनेवाले चुनाव को लेकर मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की़ इनमें अध्यक्ष पद के लिए हिमांशु रंजन मिश्रा, उपाध्यक्ष के लिए मनोज राम, सचिव के लिए आफताब आलम, उप सचिव के लिए अखिलेश यादव तथा सह सचिव […]

संदर्भ : छात्र संघ चुनाव
गढ़वा झारखंड छात्र मोरचा ने छात्र संघ के होनेवाले चुनाव को लेकर मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की़ इनमें अध्यक्ष पद के लिए हिमांशु रंजन मिश्रा, उपाध्यक्ष के लिए मनोज राम, सचिव के लिए आफताब आलम, उप सचिव के लिए
अखिलेश यादव तथा सह सचिव के लिए ट्रक्सा का नाम शामिल है़ उपरोक्त प्रत्याशी बुधवार को स्थानीय एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में नामांकन कोषांग के समक्ष अपना नामांकन दाखिल करेंगे़
इस मौके पर छात्र मोर्चा के नेताओं ने गढ़वा के छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि धर्मवाद एवं फर्जीवाद राष्ट्रवाद करनेवाले लोगों को छोड़ कर छात्रवाद करनेवाले लोगों को प्रतिनिधि चुने़ं, ताकि वे छात्रों की समस्याओं के लिए आगे बढ़कर कार्य कर सकें. इस मौके पर छात्र संघ के सभी लोग उपस्थित थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >