दुर्घटना में जवान सहित तीन घायल

भवनाथपुर : भवनाथुपर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मोटरसाइकिल दुर्घटना में थाना के एक सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गये़ घायलों में दो लोगों को गढ़वा रेफर कर दिया गया है़ समाचार के अनुसार, भवनाथपुर थाना पुलिस के एएसआइ बी राम के नेतृत्व में छमइलवा के पास जांच अभियान चलाया जा रहा था़ इसी […]

भवनाथपुर : भवनाथुपर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मोटरसाइकिल दुर्घटना में थाना के एक सिपाही समेत तीन लोग घायल हो गये़ घायलों में दो लोगों को गढ़वा रेफर कर दिया गया है़ समाचार के अनुसार, भवनाथपुर थाना पुलिस के एएसआइ बी राम के नेतृत्व में छमइलवा के पास जांच अभियान चलाया जा रहा था़ इसी क्रम में विशुनपुरा निवासी सुनील पाल केतार से लौट रहा था़

उसकी मोटरसाइकिल की जांच पुलिस कर रही थी़ इस दाैरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लड़के तेजी से उधर आ रहे थे़ उन्हें पुलिस ने रोकने का इशारा किया, लेकिन मोटरसाइकिल चालक मोटरसाइकिल की जांच कर रहे सिपाही मुमताज अंसारी को धक्का मार दिया़ धक्का मारने से उक्त सिपाही व सुनील पाल जख्मी हो गये़ धक्का मारनेवाले दोनों युवक बुका गांव निवासी अरविंद यादव एवं दीपक राउत हैं.

दानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है़ उक्त युवकों ने बताया कि वे स्थानीय शांति निकेतन स्कूल के 10वीं के छात्र हैं और जान कर धक्का नहीं मारे हैं. उन्होंने बताया कि वायर फंस जाने के कारण गाड़ी नियंत्रण से बाहर हो गयी. पुलिस ने कहा कि दोनों युवक जांच से बचने के लिए भागने के क्रम में दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं. सुनील पाल व मुमताज अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद गढ़वा रेफर कर दिया गया है़ दूसरी घटना में बुका गांव निवासी शिवपति देवी पड़वा चट्टान के समीप सड़क पार कर रही थी़ इसी दौरान एक मोटरसाइकिल सवार उसे धक्का मारकर भाग गया, जिसमें वह घायल हो गयी़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >