मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन, 9482 करेंगे मतदान

गढ़वा : एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में सोमवार को छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया़ इसमें अब 9482 मतदाता आगामी सात दिसंबर को अपना मतदान करेंगे़ महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इसकी एक प्रति नीलांबर विवि के प्रतिकुलपति सह मुख्य चुनाव पदाधिकारी को सीडी के साथ भेज दी गयी है़ चुनाव के […]

गढ़वा : एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में सोमवार को छात्र संघ चुनाव को लेकर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया़ इसमें अब 9482 मतदाता आगामी सात दिसंबर को अपना मतदान करेंगे़
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा इसकी एक प्रति नीलांबर विवि के प्रतिकुलपति सह मुख्य चुनाव पदाधिकारी को सीडी के साथ भेज दी गयी है़ चुनाव के संबंध में महाविद्यालय के मुख्य चुनाव पदाधिकारी सह प्रभारी प्राचार्य प्रो भगवत राम यादव ने बताया कि मंगलवार व बुधवार को होनेवाले नामांकन के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ उन्होंने बताया कि चुनाव कमेटी द्वारा नामांकन के लिए एक काउंटर बनाया गया है, जहां से उम्मीदवार अपना नामांकन प्रपत्र नि:शुल्क प्राप्त करेंगे. चुनाव कमेटी के डॉ अजय प्रसाद, डॉ राम कुमार प्रसाद, डॉ उदय कुमार एवं सुशील कुमार को रखा गया है़ नामांकन प्रपत्र 10 बजे से चार बजे तक जमा एवं दिया जा सकेगा़ आचार संहिता के पालन के लिए डॉ अनिल वर्मा को नियुक्त किया गया है, जो आचार संहिता को कड़ाई से पालन करायेंगे़
प्रत्याशी को क्या-क्या लाना होगा : चुनाव में प्रत्याशी बने छात्र को नामांकन प्रपत्र के लिए महाविद्यालय से प्राप्त परिचय पत्र, नामांकन का मूल रसीद, आधार या मतदाता कार्ड का छायाप्रति तथा जन्मतिथि के सत्यापन के लिए मैट्रिक का मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा़
महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये शपथ पत्र को भी भरना होगा़
कई छात्र संगठनों ने अभी तक नहीं खोले पत्ते : नीलांबर- पीतांबर विवि द्वारा जिले के एकमात्र अंगीभूत कॉलेज एसएसजेएस नामधारी कॉलेज में होनेवाले छात्र संघ चुनाव को लेकर सरगरमी बढ़ गयी हैं. विवि द्वारा मंगलवार एवं बुधवार को नामांकन की तिथि निर्धारित की गयी है़
महाविद्यालय प्रशासन चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है़ चुनाव को लेकर विभिन्न छात्र संगठन लगातार अपने-अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व रणनीति तैयार कर रहे हैं. कई छात्र संगठन अपना प्रत्याशी भी घोषित कर चुके हैं, जबकि कई छात्र संगठन दूसरे संगठनों के प्रत्याशी घोषित करने के इंतजार में बैठे हैं. प्रत्याशी घोषित करनें में आप्सू एवं आम आदमी पार्टी आगे रहे हैं. दूसरी ओर आजसू, अभाविप, झारखंड छात्र मोरचा अपने-अपने प्रत्याशी की घोषणा नहीं कर सके हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >