सभी प्रखंड के बीडीओ-सीओ को भ्रमणशील एवं गश्ती में रहने का निर्देश
गढ़वा : गढ़वा एसडीओ राकेश कुमार ने शुक्रवार को आहूत विपक्ष दलों की बंदी को लेकर सभी बीडीओ व अंचल पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहने व संवेदनशील स्थलों पर गश्ती करने के निर्देश दिये हैं. उन्होंने गढ़वा अनुमंडल क्षेत्र के गढ़वा, डंडा, मेराल, मझिआंव, बरडीहा व कांडी बीडीओ व अंचल पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्तर से दंडाधिकारी क प्रतिनियुक्ति करें और बंदी के दौरान किसी तरह की समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत सूचित करें.
उन्होंने दो-दो घंटे के अंतराल पर वाट्सअप व दूरभाष के माध्यम से सूचित करने को कहा है़ इसके अतिरिक्त उन्होंने गढ़वा जिला मुख्यालय के विभिन्न स्थानों पर विधि व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए दंडाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की है़ इसमें कनहर भवन स्थल के लिए प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी जयराम चौधरी, समाहरणालय के आसपास के स्थल के लिए जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार, चिनिया मोड़ के लिए एमओ गढ़वा वकील मरांडी, रंका मोड़ के लिए प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मो जिबराइल, गढ़देवी मोड़ के आसपास के लिए
सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी भीम राम, मझिआंव मोड़ के लिए राजस्व कर्मचारी दुखन राम, तिवारी रेस्ट हाउस टेंपो स्टैंड के लिये सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार, पूरनचंद चौक टंडवा के लिए सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी नारायण प्रसाद, गढ़वा रेलवे स्टेशन के लिए बीइइओ नागेंद्र प्रसाद सिंह, मेराल रेलवे स्टेशन के लिये बीइइओ जयशंकर राम तथा सदर थाना में सुरक्षित दंडाधिकारी के रूप में गढ़वा सीओ वैजनाथ कामती की प्रतिनियुक्ति की गयी है़ इसके अलावा जरूरत पड़ने पर बंद समर्थकों को कैंप जेल में रखने के लिए गढ़वा प्रखंड परिसर, गोविंद उवि, उर्दू मवि गढ़वा व रामासाहू उवि को चिह्नित किया गया है़
कैंप जेल व उससे संबंधित व्यवस्था के लिए गढ़वा बीडीओ प्रदीप कुमार मेहता की प्रतिनयुक्ति की गयी है़ कार्यपालक दंडाधिकारी विरेंद्र किंडो को गश्ती दल दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है, जो कनहर भवन गढ़वा से लेकर पूरनचंद चौक टंडवा व गढ़वा रेलवे स्टेशन तक भ्रमणशील रहेंगे़
