गढ़वा : अखिल विश्व गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं की गोष्ठी बुधवार को निमिया स्थान स्थित प्रज्ञा संस्थान में हुई. इस अवसर पर गायत्री परिवार के केंद्रीय प्रतिनिधि सह झारखंड प्रभारी पंडित देवता प्रसाद शर्मा तथा पलामू उप जोन प्रभारी अरुण पाठक उपस्थित थे़
झारखंड प्रभारी श्री शर्मा ने कहा कि युगऋषि पंडित श्रीराम शर्मा के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक गांव में संगठन का निर्माण करना होगा़ उन्होंने जिले की सभी 193 पंचायतों के गांवों में युवा मंडल, महिला मंडल व प्रज्ञा मंडल बनाने की बात कही़ उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को रांची में राज्यस्तरीय गोष्ठी आयोजित है, जिसमें शांतिकुंज हरिद्वार के वरिष्ठ परिजन वीरेश्वर उपाध्याय उपस्थित होकर झारखंड की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा करेंगे़ 12 दिसंबर से पूर्व सभी जिलों से मंडलों की सूची रांची अवश्य पहुंचनी चाहिए. पंडित श्रीशर्मा ने कहा कि भारतीय मनीषा दर्शन संस्कृति के नवजागरण के लिए वर्ष 2002 में देवतीर्थ हरिद्वार में देव संस्कृति विवि की स्थापना की गयी है.
उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार भारत के अलावा विश्व के 104 देशों में देवत्व का प्रचार-प्रसार कर रहा है़ परिवार द्वारा अब तक 43 अश्वमेघ यज्ञ पूरे विश्व में संपन्न कराये जा चुके हैं. इनमें 30 भारत में तथा 13 विदेशों में अश्वमेघ यज्ञ हुए हैं. 108 अश्वमेघ कराये जाने का संकल्प है़ वर्तमान में यह संगठन शांतिकुंज हरिद्वार के राष्ट्रीय समन्वयक कालीचरण शर्मा, पूर्व जोन के समन्वय रामजश तिवारी के निर्देश पर झारखंड प्रांत के सभी 24 जिलों में कार्य कर रहा है़
इस दौरान ग्रामे-ग्रामे गायत्री यज्ञ एवं गृहे-गृहे उपासना को प्रभावशाली ढंग से लागू करने के लिए वे पहल कर रहे हैं. मौके पर बनारसी पांडेय, विवेक तिवारी, संतन मिश्र, ऋषि कुमार तिवारी, बसंत पाल गुप्त, जयप्रकाश ठाकुर, अशोक विश्वकर्मा, डॉ सुनील विश्वकर्मा, रंजन कुमार, महेंद्र कुमार, रमेश कुमार, महिला मंडल की शोभा पाठक, अनिता देवी, ममता तिवारी, सुनंदा दूबे, कांति देवी, कविता, पूनम चौबे, अनिता देवी, अंजना तिवारी उपस्थित थे़
