निनगरऊंटारी : नगरऊंटारी अनुमंडल मुख्यालय स्थित सर्वेश्वरी समूह आश्रम में दूसरे दिन होम्योपैथिक द्वारा सभी बीमारियों के लिए जांच शिविर लगाया गया. शिविर का उदघाटन भगवान श्री अद्योरेश्वर तथा गुरुपद संभव राम जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया. शिविर में चिकित्सक डॉ उपेंद्र सिंह द्वारा सभी बीमारी का नि:शुल्क जांच कर दवा दिया गया.
शिविर में 200 मरीजों की जांच कर सभी मरीजों को एक माह का नि:शुल्क दवा दिया गया. इस दौरान आश्रम के उपाध्यक्ष हेमंत प्रताप देव ने कहा कि सर्वेश्वरी समूह द्वारा सभी तरह की बीमारी के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया जाता है. उन्होंने कहा कि सर्वेश्वरी समूह का मुख्य उद्देश्य रहा है.
मानव की सेवा करना. उन्होंने बताया कि 19 सूत्री कार्यक्रम के तहत आश्रम में विभिन्न पद्धति द्वारा जांच शिविर लगाया जाता है. होम्योपैथिक के चिकित्सक उपेंद्र सिंह ने आश्रम के समिति की कार्य के लिए प्रशंसा किया. शिविर में व्यवस्थापक आनंद जायसवाल, प्रशांत सहाय, नागेंद्र राम, मिथिलेश कुमार, राजीव रंजन, राहुल सहाय, राजु कुमार, अनुप सिन्हा, टिंकू सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया.
