गढ़वा. कानपुर के पास हुए ट्रेन हादसा में 100 लोगों की मौत की घटना के बाद माले की गढ़वा जिला इकाई ने रविवार को पार्टी कार्यालय में शोकसभा की. एपवा नेत्री सुषमा मेहता की अध्यक्षता में आयोजित शोकसभा में माले नेताओं व कार्यकर्ताओं ने एक मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर माले नेताओं ने इसे रेल विभाग की भारी लापरवाही बताते हुए दोषी अधिकारियों व रेल मंत्री से इस्तीफे की मांग की.
साथ ही सभी मृतक के परिजनों को 20-20 लाख रुपये मुआवजा व घायलों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा के साथ रेलवे के खर्च पर इलाज कराने की व्यवस्था करने की मांग की. इस मौके पर जिला सचिव कालीचरण मेहता, जिला कार्यालय सचिव किशोर कुमार, अख्तर अंसारी, इम्तेयाज अंसारी, सुमंत दूबे, एसएन पाठक, ओमप्रकाश उरांव, प्रेम विश्वकर्मा, नन्हक अंसारी, संतोष पासवान, लगन सिंह, उषा देवी अन्य लोग उपस्थित थे.
