मुकेश हत्याकांड की जांच सीबीआइ से करायें

गढ़वा. कांडी थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव निवासी मुकेश पांडेय की गत दिनों रांची में हुई हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं है़ पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कहा कि परिजन सीबीआइ जांच की मांग कर रहे है़ं, जो सही है़ उन्होंने […]

गढ़वा. कांडी थाना क्षेत्र के भंडरिया गांव निवासी मुकेश पांडेय की गत दिनों रांची में हुई हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं है़ पीड़ित परिजनों से मिलने के बाद भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय ने कहा कि परिजन सीबीआइ जांच की मांग कर रहे है़ं, जो सही है़

उन्होंने कहा कि संदिग्ध स्थिति में मुकेश की हत्या हुई है़ श्री पांडेय ने मृतक के पिता से मिल कर उन्हें सांत्वना दी और कहा कि जरूरत हुई तो वे मुख्यमंत्री से मिल कर सीबीआइ से जांच कराने की मांग करेंगे, जिससे मृतक के परिजनों को उचित न्याय मिल सके़ उन्होंने कहा कि मुकेश घर का इकलौता कमानेवाला और बूढ़े मां बाप का सहारा था, अब उनकी देखरेख कौन करेगा़ ऐसे में मृतक के आश्रितों को उचित मुआवजा भी मिलना चाहिए, इसकी भी वे मांग करेंगे़ मृतक के परिजनों को शक है कि मामले में दोषी लोग पैसे व अपने पहुंच के बल पर छूट जायेंगे,उन्हें अपने पुत्र के हत्या के मामले में न्याय चाहिए. श्री पांडेय ने अपने पुत्र की हत्या के मामले में कई लोगों पर शंका जाहिर की है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >