एसबीआइ की रंका शाखा के खाते में 49-49 हजार रुपये जमा करने आये थे ग्रामीण
रंका : एसबीआइ रंका शाखा में खाता में जमा करने आये पांच संदिग्ध खाताधारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है़ एएसपी सदन कुमार के नेतृत्व में की गयी हिरासत में जमाकर्ताओं के पास से 2.41 लाख रुपये जब्त किये गये है़ं एएसपी ने हिरासत में लेने के बाद सभी को रंका थाना में रखकर पूछताछ कर रही है़ हिरासत में लिये गये लोगों में रंका थाना के गोरगाड़ा निवासी महेंद्र साव सोनी, कटरा निवासी शैलेंद्र सिंह, होन्हें खूर्द निवासी अंबिका भुइयां, बहाहारा निवासी अजय कुमार गुप्ता व हरके निवासी सुरेश विश्वकर्मा शामिल है़ं ये सभी लोग एसबीआइ रंका शाखा में 49-49 हजार रुपये जमा करने आये थे़ शाखा प्रबंधक रामेश्वर दास की सूचना पर इन पांचों को हिरासत में लिया गया है़
इस संबंध में रंका थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि महेंद्र साव अपने दामाद व सिराई खुर्द निवासी मनोज सोनी के खाता संख्या 33572189160 में 45 हजार रुपये जमा करने आया था़ महेंद्र सोनी ने अपने दामाद के ही खाते में पिछले 12 नवंबर को 48 हजार रुपये तथा 15 नवंबर को 49 हजार रुपये जमा कर चुका है़ यह संदिग्ध है़ इसी तरह कटरा निवासी शैलेंद्र सिंह अपने खाता संख्या 31004316851 में 49 हजार रुपये जमा करने आया था, उसका पत्नी के साथ संयुक्त खाता है़ उसके खाते में 17 सितंबर 2010 तक मात्र 2940 रुपये है़ं इसके बाद उक्त खाते में कोई जमा निवासी नहीं की गयी है़
अचानक आज 49 हजार रुपये जमा किया जाना भी संदिग्ध है़ इधर इसी तरह होन्हे खुर्द निवासी अंबिका भुइयां अपना खाता संख्या 32843116248 में 49 हजार रुपये जमा करने आया था़ थाना प्रभारी ने बताया कि अंबिका अपने भाई प्रमोद भुइयां का पैसा जमा करने अपने खाता में आया था़ उसके खाता में पूर्व से 25 अक्तूबर 16 तक 6125 रुपये जमा थे, यह जमा भी संदेह के घेरे में है़ इसी तरह बहाहारा निवासी अजय कुमार गुप्ता अपने साला व रमकंडा निवासी बसंत कुमार गुप्ता के खाता संख्या 33508796680 पर 49 हजार रुपये जमा करने आया था़ उन्होंने बताया कि यह पैसा टीमन बाजार करबला मोड़ से बाहाहारा तक कालीकरण पथ निर्माण में संवेदक ने पैसा दिया था़, जबकि उसके खाता में मात्र 500 रुपये ही था़ थाना प्रभारी ने बताया कि यह मामला भी संदिग्ध है़ं वहीं रमकंडा प्रखंड के हरहे निवासी सुरेश विश्वकर्मा अपने खाता संख्या 34662043427 में 49 हजार रुपये जमा करने आया था़ उसके खाता में 17 मार्च 2015 तक मात्र 5000 रुपये जमा है़ इसके बाद उसके खाता में कोई लेनदेन नहीं हुआ है़, जिसके कारण अचानक इतनी राशि का जमा करना संदेह व्यक्त करता है़
जांच के बाद कार्रवाई होगी : थाना प्रभारी : थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी हिरासत लोगों से पूछताछ चल रहा है़ जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी़
