दो पक्षों में मारपीट, सात घायल

मझिआंव : बरडीहा थाना के कुंदरहे गांव के भंडार टोला में शुक्रवार को सुबह सात बजे दो पक्षों में भूमि में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गयेन्मुन्ना साव, मदन साव व उसकी पत्नी जयमूर्ति देवी, राजू साव तथा जयमूर्ति देवी को रेफरल में भरती कराया गया. इनमे सतेंद्र को छोड़ कर सभी को […]

मझिआंव : बरडीहा थाना के कुंदरहे गांव के भंडार टोला में शुक्रवार को सुबह सात बजे दो पक्षों में भूमि में हुई मारपीट में सात लोग घायल हो गयेन्मुन्ना साव, मदन साव व उसकी पत्नी जयमूर्ति देवी, राजू साव तथा जयमूर्ति देवी को रेफरल में भरती कराया गया. इनमे सतेंद्र को छोड़ कर सभी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया गया.
घायल मुन्ना ने बताया कि वह दोनों पक्षों को छुड़ाने गया था की उसका भी माथा फट गया. घायल मदन ने बताया कि उसे मनदीप शर्मा, दवेस शर्मा, बबलू शर्मा व विरेंद्र शर्मा ने मारकर घायल किया है. इधर दूसरे पक्ष के भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है. उन्हें सदर अस्पताल गढवा में भरती कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >