डंडई : डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत भवन में पंचायत के सभी विद्यालय के प्रबंधन समिति के सदस्यों का एकदिवसीय सम्मेलन सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ इसका उदघाटन मुखिया दुखन राम ने किया. इस मौके पर प्रेरक गीत भी प्रस्तुत किये गये़
सम्मेलन में प्रशिक्षक अनिल कुमार वर्मा ने विद्यालय प्रबंधन के कार्य एवं दायित्वों के विषय में जानकारी दी़ इस दौरान सदस्यों से उनकी राय ली गयी़ मुखिया दुखन राम ने विद्यालय के प्रभावी शिक्षण व्यवस्था के विषय में जानकारी दी़ इस मौके पर उप मुखिया रघुनाथ विश्वकर्मा, प्रखंड लेखापाल मनोज सहाय, शिक्षक खुर्शीद खलीफा, अशरफ अंसारी, अनुप अग्रवाल, राजेश सिंह, संतोष तिवारी, दरोगा राम पासवान, बनवारी पासवान आदि उपस्थित थे़
