संदेहास्पद स्थिति में व्यवसायी की मौत

संदेहास्पद स्थिति में व्यवसायी की मौत भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक निवासी व्यवसायी भगवान प्रसाद गुप्ता (48वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है. समाचार के अनुसार भगवान प्रसाद रविवार की शाम पारिवारिक विवाद में अत्यधिक शराब पीकर सल्फास की […]

संदेहास्पद स्थिति में व्यवसायी की मौत भवनाथपुर(गढ़वा). भवनाथपुर थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक निवासी व्यवसायी भगवान प्रसाद गुप्ता (48वर्ष) ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण कराकर परिजनों को सौंप दिया है. समाचार के अनुसार भगवान प्रसाद रविवार की शाम पारिवारिक विवाद में अत्यधिक शराब पीकर सल्फास की गोली खा ली. हालत बिगड़ने पर उसे भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भरती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. गढ़वा जाने के क्रम में लगमा पहुंचते ही भगवान प्रसाद की मौत हो गयी. सोमवार को मृतक के भाई जयशंकर प्रसाद गुप्ता ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि उसके भाई का अवैध संबंध भवनाथपुर बस्ती निवासी रामदेव चेरो की पत्नी के साथ था. जब उनके भाई के स्थिति बिगड़ी तो वह रामदेव चेरो के घर में थे और उनके पॉकेट में सल्फास का डिब्बा था. जयशंकर ने बताया कि उसके भाई के पॉकेट से मोबाइल भी गायब है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >