बीनू देवी ने जनसंपर्क किया

बीनू देवी ने जनसंपर्क किया 30जीडब्ल्यूपीएच12- जनसंपर्क करती बीनू सिंह मझिआंव(गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मझिआंव जिला परिषद सीट से निवर्तमान जिप सदस्य प्रत्याशी बीनू देवी ने सोमवार को मझिआंव के करमडीह, आछोडीह, चंद्रपुरा, पूरहे, दवनकारा, टड़हे आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत मतदाताओं से मिल कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील […]

बीनू देवी ने जनसंपर्क किया 30जीडब्ल्यूपीएच12- जनसंपर्क करती बीनू सिंह मझिआंव(गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मझिआंव जिला परिषद सीट से निवर्तमान जिप सदस्य प्रत्याशी बीनू देवी ने सोमवार को मझिआंव के करमडीह, आछोडीह, चंद्रपुरा, पूरहे, दवनकारा, टड़हे आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत मतदाताओं से मिल कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस मौके पर बीनू देवी ने कहा कि उनका परिवार पूर्व से ही समाज सेवा के क्षेत्र मे अपनी सराहनीय योगदान देता रहा है और आगे भी यह क्रम चलता रहेगा. उन्हें मझिआंव प्रखंड के सभी वर्ग के मतदाताओं का पूरा समर्थन मिल रहा है. अगर जनता ने उन्हें पुन: आशीर्वाद दिया, तो सभी के मान-सम्मान की रक्षा करते हुए प्रखंड का सर्वांगीण विकास करना उनकी प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि मझिआंव प्रखंड विभिन्न समस्याओं से घिरा हुआ है, जिसे वह भली भांति जानती और समझती हैं. इन समस्याओं के समाधान के लिये वे संकल्पित हैं. मौके पर प्रत्याशी के पति समाजसेवी ददन सिंह ने कहा कि वे 20 वर्षों से इस क्षेत्र में समाजसेवा करते आ रहे हैं. यह बात क्षेत्र के सभी लोग जानते हैं. प्रखंड का विकास उनकी प्राथमिकता सूची में पहले नंबर पर है. उन्होंने क्रम संख्या पांच स्थित अंगूठी छाप पर मुहर लगाकर जीताने की अपील की. इस अवसर पर शीला देवी, देवंती देवी, निर्मला देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, रामकेश शर्मा, संतोष यादव, अशोक ठाकुर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >