बड़गड़ में भी बुखार से एक की मौत बड़गड़(गढ़वा): बड़गड़ प्रखंड के मटुकी गांव निवासी सुदेश्वर सिंह की मौत बुखार से हो गयी. सुदेश्वर पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीडि़त था. काफी गरीब होने के कारण वह अपना इलाज ठीक ढंग से नहीं करा सका. जानकारी के अनुसार इस दौरान वह झोलाछाप चिकित्सकों से बुखार की गोली लेकर खाता रहा. इसके बाद रविवार को उसकी मौत हो गयी. सुदेश्वर सिंह की पत्नी की मौत तीन साल पहले ही हो चुकी है. उसके दो बच्चे हैं, जिनके सर से मां-बाप का साया उठ गया. ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर रविवार की देर शाम मटुकी गांव से सटे कुलवंती नदी में उसका अंतिम संस्कार किया.
बड़गड़ में भी बुखार से एक की मौत
बड़गड़ में भी बुखार से एक की मौत बड़गड़(गढ़वा): बड़गड़ प्रखंड के मटुकी गांव निवासी सुदेश्वर सिंह की मौत बुखार से हो गयी. सुदेश्वर पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीडि़त था. काफी गरीब होने के कारण वह अपना इलाज ठीक ढंग से नहीं करा सका. जानकारी के अनुसार इस दौरान वह झोलाछाप चिकित्सकों से […]
