ग...बिलैतीखैर के लिए गढ़वा से मिलेगी सामग्री

ग…बिलैतीखैर के लिए गढ़वा से मिलेगी सामग्री बीडीसी प्रत्याशी की मौत के बाद स्थगित हुआ था चुनावगढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के साथ ही चिनियां के बिलैतीखैर पंचायत के बीडीसी पद के चुनाव कराये जा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि यहां के बीडीसी प्रत्याशी की चुनाव के दौरान ही मौत हो गयी थी, […]

ग…बिलैतीखैर के लिए गढ़वा से मिलेगी सामग्री बीडीसी प्रत्याशी की मौत के बाद स्थगित हुआ था चुनावगढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के चौथे चरण के साथ ही चिनियां के बिलैतीखैर पंचायत के बीडीसी पद के चुनाव कराये जा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि यहां के बीडीसी प्रत्याशी की चुनाव के दौरान ही मौत हो गयी थी, जिससे पहले चरण के इस चुनाव को स्थगित कर दिया गया था. पुन: इसे चौथे चरण के साथ संपन्न कराया जा रहा है. रंका अनुमंडल में होने के बावजूद इसके लिए बैलट बॉक्स का वितरण गढ़वा स्थित कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर से किया जायेगा. जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमेरिकन रविदास ने बताया कि बिलैतीखैर पंचायत के छह बूथों पर चौथे चरण के साथ ही मतदान कराया जाना है. इसके लिए मतदान सामग्री व बैलेट बॉक्स का वितरण गढ़वा से होगा. लेकिन मतदान के बाद उसे रंका अनुमंडल के वज्रगृह में जमा किया जायेगा. उन्होंने कहा कि पुन: नामांकन लेने व चुनाव चिह्न आवंटन आदि की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. वहां प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >