ग...छठी अंतर्वीक्षा तिथि की घोषणा जल्द

ग…छठी अंतर्वीक्षा तिथि की घोषणा जल्दगढ़वा : जिला स्थापना समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की छठी अंतर्वीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गयी है. बताया गया कि दो-तीन दिन के अंदर मेधा सूची जारी कर दी जायेगी. इसके साथ ही छठी अंतर्वीक्षा की तिथि भी प्रकाशित कर […]

ग…छठी अंतर्वीक्षा तिथि की घोषणा जल्दगढ़वा : जिला स्थापना समिति की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया की छठी अंतर्वीक्षा की तैयारी शुरू कर दी गयी है. बताया गया कि दो-तीन दिन के अंदर मेधा सूची जारी कर दी जायेगी. इसके साथ ही छठी अंतर्वीक्षा की तिथि भी प्रकाशित कर दी जायेगी. छठे अंतर्वीक्षा में कक्षा छह से आठ तक के लिए 52 पद एवं कक्षा एक से पांच के लिए 109 पद रिक्त पड़े हुए हैं. उल्लेखनीय है कि अभी तक संपन्न पांचवीं अंतर्वीक्षा के माध्यम से कक्षा छह से आठ के कुल रिक्त पद 196 में से 144 व कक्षा एक से पांच के 516 में से 407 पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया संपादित हो चुकी है. शेष बचे पदों के लिए ही छठी अंतर्वीक्षा ली जायेगी. राज्य सरकार से मिले निर्देश के आलोक में इसको लेकर पिछले दिनों उपायुक्त ए मुत्थु कुमार की अध्यक्षता में स्थापना समिति की बैठक संपन्न हुई थी, इसमें छठी अंतर्वीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >