समस्याओं का निराकरण करेंगे : बीनू

समस्याओं का निराकरण करेंगे : बीनू 28जीडब्ल्यूपीएच08-जनसंपर्क करती बीनू सिंह मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के निवर्तमान जिप सदस्य बिनू सिंह ने अपने समर्थकों के साथ खरसोता, मोरबो, चिरकुटही, बुढ़ीखाड़, बोदरा, सोनपुरवा आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से उन्होंने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन सरकार द्वारा पर्याप्त अधिकार […]

समस्याओं का निराकरण करेंगे : बीनू 28जीडब्ल्यूपीएच08-जनसंपर्क करती बीनू सिंह मझिआंव(गढ़वा). मझिआंव प्रखंड के निवर्तमान जिप सदस्य बिनू सिंह ने अपने समर्थकों के साथ खरसोता, मोरबो, चिरकुटही, बुढ़ीखाड़, बोदरा, सोनपुरवा आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जनता के सहयोग से उन्होंने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन सरकार द्वारा पर्याप्त अधिकार नहीं दिये जाने के कारण क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो सका. उन्होंने कहा कि बिना किसी लोभ के उन्होंने लोगों की समस्याओं का समाधान किया. इसी सोच के कारण यहां के सभी वर्ग के लोगों का उन्हें अपार स्नेह मिल रहा है. चुनाव जीतने के बाद वे सभी समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करेंगी. उन्होंने ग्रामीणों से क्रम संख्या पांच के अंगूठी छाप पर वोट देकर उन्हें विजयी बनाने की अपील की. इस मौके पर उनके साथ रामशेख शर्मा, भुलन पासवान, ददन सिंह, डॉ समरेश सिंह, गिरजा उरांव, विकास सिंह, निर्मला देवी, गीता देवी, शीला देवी, रिंकी देवी, वीणा देवी सहित कई समर्थक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >