महिलाएं आत्मनर्भिरता की राह चुनें : ऋचा(फोटो जायेगा डीसी)

महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह चुनें : ऋचा(फोटो जायेगा डीसी)आरसेटी में 21 दिवसीय सिलाई कटाई का प्रशिक्षण शुरू27जीडब्ल्यूपीएच 18-उदघाटन करती अतिथिगढ़वा. गढ़वा स्थित ग्रामीण स्वरोगार व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को महिलाओं के लिए 21 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि डीआरडीए की लेखा पदाधिकारी ऋचा वर्मा व संस्थान के निदेशक कमल […]

महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह चुनें : ऋचा(फोटो जायेगा डीसी)आरसेटी में 21 दिवसीय सिलाई कटाई का प्रशिक्षण शुरू27जीडब्ल्यूपीएच 18-उदघाटन करती अतिथिगढ़वा. गढ़वा स्थित ग्रामीण स्वरोगार व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार को महिलाओं के लिए 21 दिवसीय सिलाई कटाई प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया. मुख्य अतिथि डीआरडीए की लेखा पदाधिकारी ऋचा वर्मा व संस्थान के निदेशक कमल नयन ने इसकी शुरुआत की. इस मौके पर ऋचा वर्मा ने कहा कि महिलाओं के स्वावलंबन के लिए यह संस्थान वरदान साबित हो रहा है. यहां से प्रशिक्षण पानेवाली दर्जनों महिलायें अबतक आत्मनिर्भर बन चुकी हैं. उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर अपना परचम लहरा रही हैं. ऐसे में गढ़वा व इसके आसपास के क्षेत्रोें में रहनेवाली महिलओं के लिए इस संस्थान द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिसमें शामिल होकर वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ सकती हैं. संस्थान के निदेशक कमल नयन ने कहा कि 21 दिवसीय इस प्रशिक्षण में 27 महिला प्रशिक्षणार्थी भाग ले रही हैं. इस प्रशिक्षण के बाद सभी को संस्थान की ओर से प्रमाण पत्र दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि संस्थान से प्रशिक्षण पाने के बाद बैंक के द्वारा उन्हें ऋण भी उपलब्ध हो सकेगा, जिससे वे अपना व्यवसाय खड़ा कर सकती हैं. इस मौके पर फैकल्टी मिथिलेश कुमार सिंह, पंकज वर्मा, रुस्तम अली, सुरेंद्र कुमार, अमित कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >