सोच-समझकर प्रत्याशी का चयन करें: रघुवीर

सोच-समझकर प्रत्याशी का चयन करें: रघुवीर 26जीडब्ल्यूपीएच6- मतदाताओं से अपील करते हुये रघुवीर प्रसाद कमलापुरी गढ़वा. गढ़वा पश्चिमी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य रघुवीर प्रसाद कमलापुरी ने चुनाव को लेकर गुरुवार को विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से चुनाव के प्रति जागरूक होकर इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने की […]

सोच-समझकर प्रत्याशी का चयन करें: रघुवीर 26जीडब्ल्यूपीएच6- मतदाताओं से अपील करते हुये रघुवीर प्रसाद कमलापुरी गढ़वा. गढ़वा पश्चिमी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य रघुवीर प्रसाद कमलापुरी ने चुनाव को लेकर गुरुवार को विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मतदाताओं से चुनाव के प्रति जागरूक होकर इसमें सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह चुनाव गांव की दिशा तय करेगी. सरकार पंचायती राज के माध्यम से ही गांवों का विकास करना चाह रही है. इसके लिए योग्य व सुलझे हुए प्रत्याशियों की जरूरत है. उन्होंने कहा कि चुनाव में विभिन्न तरह के लोग खड़े हो गये हैं. लेकिन मतदाताओं को पूरी तरह जागरूक होकर सोच-समझकर प्रत्याशियों का चयन करना होगा. उन्होंने मतदाताओं को जाति-पाति एवं मजहब से ऊपर उठकर योग्य प्रत्याशी का चयन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे समाज सेवा के भाव से चुनाव में खड़े हुए हैं. यदि उन्हें जनता मौका देती है, तो वे गढ़वा पश्चिमी क्षेत्र का विकास करके दिखा देंगे. इस मौके पर श्री कमलापुरी के साथ काफी संख्या में उनके समर्थक भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >