प्रपत्र जमा करने का नर्दिेश

प्रपत्र जमा करने का निर्देश कांडी(गढ़वा). कांडी के निर्वाची पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार ने प्रखंड के सभी प्रत्याशियों को परिशिष्ट 11 का प्रपत्र अविलंब जमा करने को कहा है. उन्होंने कहा कि सभी मुखिया व वार्ड सदस्य जिनका हस्ताक्षर का नमूना जमा नहीं हुआ है, वे अनिवार्य रूप से इसका पालन करें. निर्वाची पदाधिकारी ने कहा […]

प्रपत्र जमा करने का निर्देश कांडी(गढ़वा). कांडी के निर्वाची पदाधिकारी अंगारनाथ स्वर्णकार ने प्रखंड के सभी प्रत्याशियों को परिशिष्ट 11 का प्रपत्र अविलंब जमा करने को कहा है. उन्होंने कहा कि सभी मुखिया व वार्ड सदस्य जिनका हस्ताक्षर का नमूना जमा नहीं हुआ है, वे अनिवार्य रूप से इसका पालन करें. निर्वाची पदाधिकारी ने कहा कि मुखिया प्रत्याशी अपना निर्वाचन अभिकर्ता बनाने के लिये प्रपत्र 10, मतदान अभिकर्ता बनाने के लिए प्रपत्र 11 व मतगणना के लिए अभिकर्ता बनाने के लिए प्रपत्र 12 भरकर अनिवार्य रूप से जमा कर दें. उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य प्रत्याशी भी सिर्फ प्रपत्र 10 छोड़कर प्रपत्र 11 एवं 12 भरकर प्रखंड कार्यालय में जमा कर दें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >