ग…स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षणफोटो निरीक्षण करते डीसी व एसडीअो.नगरऊंटारी (गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर स्थानीय प्लस टू उवि में बनाये गये स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण गुरुवार को जिले के उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने किया. मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने उपायुक्त को स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल के लिए की जा रही तैयारियों से अवगत कराया. उपायुक्त ने तैयारियों का जायजा लिया तथा संतोष प्रकट किया. निरीक्षण के बाद उपायुक्त ने बताया कि वे मतदान के लिए सामग्री वितरण तथा मतदान के बाद प्रशासनिक स्तर पर की जाने वाली व्यवसथा का जायजा लेने आये है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्ण निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पूरी तरह तैयार है.
ग...स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण
ग…स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षणफोटो निरीक्षण करते डीसी व एसडीअो.नगरऊंटारी (गढ़वा). त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले चुनाव को लेकर स्थानीय प्लस टू उवि में बनाये गये स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण गुरुवार को जिले के उपायुक्त ए मुत्थु कुमार ने किया. मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी राजेश […]
