ग..पंचायत का विकास करूंगी : जउत्री देवी

ग..पंचायत का विकास करूंगी : जउत्री देवी हरिहरपुर(गढ़वा). हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के डुमरसोता पंचायत से मुखिया प्रत्याशी जउत्री देवी ने गुरुवार को जनसंपर्क कर अपने चुनाव चिह्न टेंट छाप पर वोट देने की अपील की. इस दौरान जउत्री देवी ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा में कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत की […]

ग..पंचायत का विकास करूंगी : जउत्री देवी हरिहरपुर(गढ़वा). हरिहरपुर ओपी क्षेत्र के डुमरसोता पंचायत से मुखिया प्रत्याशी जउत्री देवी ने गुरुवार को जनसंपर्क कर अपने चुनाव चिह्न टेंट छाप पर वोट देने की अपील की. इस दौरान जउत्री देवी ने विभिन्न गांवों में जनसंपर्क के दौरान नुक्कड़ सभा में कहा कि उनका उद्देश्य पंचायत की बुनियादी समस्याओं का समाधान करना है. जनता ने उन्हें आशीर्वाद दिया, तो वे डुमरसोता को स्वच्छ व आदर्श पंचायत बनायेंगी. उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि अगर वे जीतती हैं, तो पूरी ईमानदारी व पारदर्शिता के साथ पंचायत का विकास करेंगी. उनका एकमात्र लक्ष्य पंचायत का विकास करना है. इस मौके पर सुखाड़ी गुप्ता, चंदन मेहता, कमलेश मेहता, दिनेश राम, कृष्णा राम, संदीप यादव, रमेश गुप्ता आदि शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >