गरीबों को मिलेगा योजनाअों का लाभ : अजय 25जीडब्ल्यूपीएच7-जनसंपर्क अभियान में अजय कुमार उपाध्याय गढ़वा. गढ़वा पूर्वी से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी अजय कुमार उपाध्याय ने बुधवार को आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के वादे किये. इसके अलावे उन्होंने न्लोगों को बीपीएल राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता पेंशन, इंदिरा आवास योजना आदि से वंचित लोगों के लिये विशेष शिविर लगाने का वादा किया. उन्होंने कहा कि वे पंचायत नहीं बल्कि गांववार शिविर लगाकर सभी सरकारी लाभुकों का चयन करेंगे. वे अमीरों को नहीं, बल्कि सभी जाति-धर्म के गरीबों का चयन कर उन्हें योजनाओं का लाभ दिलवायेंगे. उन्होंने कहा कि गोवावल क्षेत्र के वैसे गांव व टोले जहां नहर का पानी पहुंचाना मुमकिन नहीं है, वहां सिंचाई कूप का लाभ देकर लोगों का घर अनाज से भरने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में शिक्षा, स्वास्थ्य आपूर्ति सहित अन्य विभागों के पदाधिकारियों से गरीबों के अधिकारों के प्रति लड़ाई लड़ते आ रहे हैं. उनकी इसी सामाजिक छवि के आधार पर लोगों ने उन्हें वोट देने का मन बनाया है. इस अवसर पर उनके साथ काफी संख्या में उनके समर्थक भी उपस्थित थे.
गरीबों को मिलेगा योजनाओं का लाभ : अजय
गरीबों को मिलेगा योजनाअों का लाभ : अजय 25जीडब्ल्यूपीएच7-जनसंपर्क अभियान में अजय कुमार उपाध्याय गढ़वा. गढ़वा पूर्वी से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी अजय कुमार उपाध्याय ने बुधवार को आधा दर्जन गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने लोगों से सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने के वादे किये. इसके अलावे उन्होंने न्लोगों को बीपीएल राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, […]
