सभी सड़कें दुरुस्त करूंगी : मीना देवी

सभी सड़कें दुरुस्त करूंगी : मीना देवी खरौंधी(गढ़वा). खरौंधी प्रखंड के सुंडी प्रखंड से मुखिया प्रत्याशी मीना देवी ने अपने पंचायत के चंदना, खोखा, पिपरा, सुंडी तथा परसवान गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने टेंट छाप पर वोट देने की मतदाताओं से अपील की. मुखिया प्रत्याशी ने परसवान में कहा […]

सभी सड़कें दुरुस्त करूंगी : मीना देवी खरौंधी(गढ़वा). खरौंधी प्रखंड के सुंडी प्रखंड से मुखिया प्रत्याशी मीना देवी ने अपने पंचायत के चंदना, खोखा, पिपरा, सुंडी तथा परसवान गांवों में घर-घर पहुंचकर लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने टेंट छाप पर वोट देने की मतदाताओं से अपील की. मुखिया प्रत्याशी ने परसवान में कहा कि यदि वे लोग चुनाव में मुखिया के रूप में विजयी बनाते हैं, तो वे पंचायत की सभी आवश्यक समस्याओं को दूर करते हुए इसका पूर्ण विकास करेंगी. उन्होंने कहा कि पंचायत के सभी गावों की प्रखंड से जोड़नेवाली सड़क को दुरुस्त किया जायेगा. साथ ही पंचायत में बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा आदि की समस्याओं पर गंभीरता से काम करने का आश्वासन दिया. दौरे में उनके साथ अरुण सिंह, कन्हाई राम, दिनेश उरांव, चंद्रिका उरांव, रामवचंद्र उरांव, विश्वनाथ उरांव, बसंत सिंह, हरिचरण उरांव, कमाख्या उरांव, बलराम उरांव, अमरेश ठाकुर सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >