300 मरीजों का हुआ ऑपरेशन

300 मरीजों का हुआ ऑपरेशन गढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल द्वारा स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहे ऑपरेशन शिविर में बुधवार तक 300 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा चुका है. ऑपरेशन करने के बाद मरीजों को रहने, खाने-पीने एवं दवा की व्यवस्था भी की जा रही है. लायंस क्लब के अध्यक्ष उमाशंकर […]

300 मरीजों का हुआ ऑपरेशन गढ़वा. लायंस क्लब ऑफ गढ़वा विशाल द्वारा स्थानीय सदर अस्पताल में चल रहे ऑपरेशन शिविर में बुधवार तक 300 मरीजों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया जा चुका है. ऑपरेशन करने के बाद मरीजों को रहने, खाने-पीने एवं दवा की व्यवस्था भी की जा रही है. लायंस क्लब के अध्यक्ष उमाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि ऑपरेशन शिविर में गढ़वा के बाहर झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा पड़ोसी राज्यों से भी प्रतिदिन नये मरीज आ रहे हैं. दूर-दराज से मरीजों को ऑपरेशन शिविर में पहुंचने से क्लब के सदस्यों में भी काफी उत्साह है. इस मौके पर लायन विनय कुमार, नंदलाल प्रसाद, संजय कुमार सोनी, जोखू प्रसाद, आनंद कुमार, सुशील केसरी आदि क्लब के सदस्य सक्रिय रूप से भागीदारी निभा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >