प्रत्याशी सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज मेराल(गढ़वा). मेराल प्रखंड के दुलदुलवा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी गीता देवी के गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने के मामले में प्रखंड कार्यालय सहायक मीरा वर्मा के आवेदन के आधार पर मेराल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें प्रत्याशी गीता देवी, उसके पति सह पूर्व मुखिया रामप्रताप साव तथा चामा के पूर्व मुखिया पति रामसेवक गुप्ता के खिलाफ भादवि की धारा 379, 420 एवं 120(बी) लगाया गया है. विदित हो कि गीता देवी पर अनुमंडल कार्यालय से गलत सूचना देकर जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने का मामला प्रकाश में आने के बाद इसकी छानबीन की गयी थी. पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अग्रेतर कार्रवाई कर रही है.
प्रत्याशी सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज
प्रत्याशी सहित तीन पर प्राथमिकी दर्ज मेराल(गढ़वा). मेराल प्रखंड के दुलदुलवा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी गीता देवी के गलत तरीके से जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने के मामले में प्रखंड कार्यालय सहायक मीरा वर्मा के आवेदन के आधार पर मेराल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें प्रत्याशी गीता देवी, उसके पति सह पूर्व […]
