पांच वर्ष तक जनता के लिए लड़ा हूं : संजय

पांच वर्ष तक जनता के लिए लड़ा हूं : संजय 25जीडब्ल्यूपीएच 8-जनसंपर्क अभियान चलाते संजय भगत गढ़वा. मेराल दक्षिणी से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी संजय भगत ने मंगलवार व बुधवार को एक दर्जन गांवों का अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे पांच वर्ष तक इस क्षेत्र के जनता के […]

पांच वर्ष तक जनता के लिए लड़ा हूं : संजय 25जीडब्ल्यूपीएच 8-जनसंपर्क अभियान चलाते संजय भगत गढ़वा. मेराल दक्षिणी से जिला परिषद सदस्य प्रत्याशी संजय भगत ने मंगलवार व बुधवार को एक दर्जन गांवों का अपने समर्थन में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे पांच वर्ष तक इस क्षेत्र के जनता के मुद्दों को लेकर लड़ते रहे हैं. हालांकि पूरा शक्ति सरकार की ओर से प्राप्त नहीं होने के कारण वे अपने पद का समुचित उपयोग नहीं कर सके हैं. लेकिन इस बार वे जनता के सभी मुद्दों पर काम करेंगे. उन्होंने कहा कि मेराल दक्षिणी क्षेत्र के सभी नौ पंचायत में सिंचाई सुविधा के लिए कूप का निर्माण कराकर लोगों को कृषि से जोड़कर उनकी आर्थिक स्थिति समृद्ध करेंगे. उन्होंने कहा कि अपने पांच वर्ष के कार्यकाल में इस दिशा में भी काफी काम किया है. लेकिन अभी भी और करने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि जनता को किसी भी प्रकार के भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है. वे सभी पंचायतों व गांवों का समान रूप से विकास करेंगे. इस अवसर पर सुनील कालिया, बजेंद्र पाठक आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >