जिप प्रत्याशी ने सभा की सगमा(गढ़वा). सगमा प्रखंड के जिला परिषद प्रत्याशी नंदगोपाल यादव ने प्रखंड के एक दर्जन गांवों का दौरा कर अपने चुनाव चिह्न बैलून छाप पर वोट देने की अपील की. इस दौरान उन्होंने घघरी बाजार में चुनावी सभा की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जनता का उन्हें समर्थन मिल रहा है, उसे देखकर विरोधियों का हौसला पस्त हो गया है. उन्हेांने कहा कि पंचायत में पूर्व में जिला परिषद के रूप में उन्होंने जो काम किया है, उसे देखकर यहां के ग्रामीण अपार समर्थन दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि सगमा प्रखंड में जिला परिषद के 14 प्रत्याशी हैं. मगर जनता का रुझान उनकी तरफ है. जनता उन्हें एक बार पुन: सेवा करने का मौका देगी.
जिप प्रत्याशी ने सभा की
जिप प्रत्याशी ने सभा की सगमा(गढ़वा). सगमा प्रखंड के जिला परिषद प्रत्याशी नंदगोपाल यादव ने प्रखंड के एक दर्जन गांवों का दौरा कर अपने चुनाव चिह्न बैलून छाप पर वोट देने की अपील की. इस दौरान उन्होंने घघरी बाजार में चुनावी सभा की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जनता का उन्हें समर्थन […]
