सीएम से सूची में सुधार की मांग

सीएम से सूची में सुधार की मांग मझिआंव(गढ़वा). झामुमो अल्पसंख्यक सेल के केंद्रीय उपाध्यक्ष अनवर हुसैन अंसारी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राज्य में बीपीएल व अंत्योदय सूची बनाने में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसमें सुधार की मांग की है. श्री अंसारी ने कहा है कि सूची बनाने में भारी अनियमितता बरती गयी […]

सीएम से सूची में सुधार की मांग मझिआंव(गढ़वा). झामुमो अल्पसंख्यक सेल के केंद्रीय उपाध्यक्ष अनवर हुसैन अंसारी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर राज्य में बीपीएल व अंत्योदय सूची बनाने में भारी अनियमितता का आरोप लगाते हुए इसमें सुधार की मांग की है. श्री अंसारी ने कहा है कि सूची बनाने में भारी अनियमितता बरती गयी है. 25 प्रतिशत सरकारी कर्मी अथवा सेवानिवृत कर्मचारियों का नाम भी जोड़ लिया गया है और इधर गरीबों को सूची में नाम से बाहर कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार इसमें सुधार नहीं करती है, तो उनकी पार्टी इसको लेकर आंदोलन पर उतरेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >