ग...आशा देवी ने जनसंपर्क किया

ग…आशा देवी ने जनसंपर्क किया 24जीडब्ल्यूपीएच 22-जनसंपर्क करती आशा देवीकांडी(गढ़वा). प्रखंड के खरौंधा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी आशा देवी ने अपने पति मुन्ना ठाकुर के साथ खरौंधा मोखाती, जयनगरा और कोरगाई में जनसंपर्क किया. इस अवसर पर आशा देवी ने कहा कि यदि जनता ने उनका साथ दिया, तो क्षेत्र की आधारभूत समस्याओं को दूर […]

ग…आशा देवी ने जनसंपर्क किया 24जीडब्ल्यूपीएच 22-जनसंपर्क करती आशा देवीकांडी(गढ़वा). प्रखंड के खरौंधा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी आशा देवी ने अपने पति मुन्ना ठाकुर के साथ खरौंधा मोखाती, जयनगरा और कोरगाई में जनसंपर्क किया. इस अवसर पर आशा देवी ने कहा कि यदि जनता ने उनका साथ दिया, तो क्षेत्र की आधारभूत समस्याओं को दूर करते हुए नाहर में पानी चालू करवा देंगी. उन्होंने ग्रामीणों को अपने पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें मुखिया के रूप में सेवा करने का अवसर मिलता है, तो वे लोगों की अपेक्षा पर पूरी तरह से खरा उतरकर दिखा देंगी. इस अवसर पर उनके साथ वीणा देवी, उष्मा देवी, अनिता देवी, बिगन राम, अमरीका राम, रामप्रसाद राम, बिरेंद्र मेहता, श्रवण राम, जगदीश यादव आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >