अोके…ताला तोड़कर घर में घुसा युवक निकला रिश्तेदारसहिजना मुहल्ले में 15 दिन से बंद एक घर का ताला तोड़कर सोया हुआ था युवक 24 जीडब्ल्यूपीएच 6- युवक को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस. गढ़वा. शहर के सहिजना मुहल्ले में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. किराये के घर में रह रहा एक दंपती ताला लगाकर छठ पर्व में गांव गया हुआ था. मंगलवार की सुबह जब वे लौटे तो दरवाजे का ताला टूटा हुआ था. वहीं दरवाजा अंदर से बंद था. उन्होंने दरवाजा पीटा, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आयी. इस दौरान आसपास के लोग इकट्ठा हो गये. लोगों ने अंदेशा जताया कि चोरी की नीयत से कोई घर में घुसा है और बाहर निकलने का मौका नहीं मिलने के कारण वह अंदर है. यह भी कयास लगाया जा रहा था कि हो सकता है अंदर कोई अपराधी हो. दरवाजा बाहर से बंद कर पड़ोसियों ने इसकी सूचना थाना प्रभारी निरंजन कुमार को दी. दिन के लगभग 11 बजे थाना प्रभारी दल-बल के साथ पहुंचे. आसपास का मुआयना करने के बाद जवानों को दरवाजा तोड़ने का निर्देश दिया. लेकिन काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं टूटा. इसी बीच अंदर से छिटकिनी खोलने की आवाज आयी. जवान चौकस हो गये. दरवाजा खोल कर एक युवक निकला. वहां जमी भीड़ ने युवक के साथ लप्पड़-थप्पड़ कर दिया. इसी दौरान पता चला कि उक्त युवक उस घर में रह रहे दंपती का रिश्तेदार है. उसने बताया कि रात को वह 12 बजे आया था और यहीं सो गया. उसे दरवाजा पीटे जाने की आवाज नहीं मिली. जबकि घर में रहनेवाला दंपती उसकी हरकत से रोष में था. उनका कहना था कि जब घर में घुसे, तो सूचना क्यों नहीं दी. थाना प्रभारी ने लोगों को समझाकर अलग किया व युवक को पूछताछ के लिए थाना ले गये.
ओके...ताला तोड़कर घर में घुसा युवक निकला रश्तिेदार
अोके…ताला तोड़कर घर में घुसा युवक निकला रिश्तेदारसहिजना मुहल्ले में 15 दिन से बंद एक घर का ताला तोड़कर सोया हुआ था युवक 24 जीडब्ल्यूपीएच 6- युवक को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस. गढ़वा. शहर के सहिजना मुहल्ले में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली. किराये के घर में रह रहा एक दंपती ताला लगाकर […]
