– जितेंद्रसिंह –
40 वर्ष पूर्व बने इंटेकवेल सैंपलिंग टैंक में कचरे का अंबार
गढ़वा : गढ़वा नगर पंचायत क्षेत्र में आपूर्ति किया जानेवाला पेयजल पीने के लायक नहीं है. लगभग एक हजार परिवारों को पेयजल की आपूर्ति की जाती है. शहर के सहिजना स्थित पेयजलापूर्ति केंद्र में मैनुअल वाटर ट्रीटमेंट स्थापित किया गया है. यहीं इंटेकवेल सैंपलिंग टैंक बना हुआ है. इस टैंक में तैरती गंदगी व शैवाल की मोटी परत सारी कहानी खुद बयां कर रही है.
