गढ़वा : राजद जिला कार्यालय में राजद छात्र संघ का विस्तार अध्यक्ष सुजीत कुमार ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राजद के जिलाध्यक्ष कोषाध्यक्ष संजय कांस्यकार उपस्थित थे.
छात्र संघ के जिलाध्यक्ष द्वारा किये गये 101 सदस्यीय कमेटी के विस्तार में जिसान खां, रंथा कुमार, अरविंद विश्वकर्मा, दीपक सिंह, सुशील चंद्रवंशी, प्रियांशु ठाकुर, सत्येंद्र सिंह को उपाध्यक्ष, अभय चौबे, अविनाश सिंह, शिवम कांस्यकार, पंकज बैठा, अमरुल्लाह अंसारी, सुशील चंद्रवंशी,नीतेश सिंह, हरिशंकर यादव, उपेंद्र यादव, नेहाल तथा बलवंत पासवान को सचिव, अभिषेक सिंह को महासचिव, नीतेश सिंह को कोषाध्यक्ष, आशुतोष पांडेय को प्रधान महासचिव तथा ऋषभ राज चंद्रा को प्रवक्ता बनाया गया है.
इस मौके पर अध्यक्ष सुजीत कुमार ने कहा कि शीघ्र ही राजद छात्र संघ पंचायत कमेटी का गठन भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने व इसका विस्तार करने को लेकर संघ एक अभियान चलायेगा.
