गढ़वा : झामुमो जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष तुलसी सिंह खरवार की अध्यक्षता में रामदुलारी रेस्ट हाउस के सभागार में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय सचिव सह गढ़वा के पूर्व प्रत्याशी मिथिलेश ठाकुर व पलामू सांसद कामेश्वर बैठा मुख्य रूप से उपस्थित थे.
बैठक को संबोधित करते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि लंबे आंदोलन के बाद जिस उद्देश्य से झारखंड राज्य का गठन हुआ, वह कुछ लोगों की साजिश के चलते राज्य की जनता को लाभ नहीं मिल पाया. सांसद कामेश्वर बैठा ने कहा कि झामुमो शुरू से ही दबे–कुचलों के लिए लड़ाई लड़ते रहा है.
उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य के चहुंमुखी विकास को लेकर जनता के बीच में है. बैठक में अकाल व सुखाड़ को लेकर 21 अक्तूबर को जिला मुख्यालय में धरना–प्रदर्शन तथा 23 अक्तूबर को मेदिनीनगर शिवाजी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा की गयी.
बैठक में केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य नसीम अख्तर, महिला मोरचा की अध्यक्ष आशा शर्मा, युवा झामुमो के जिलाध्यक्ष मेदिनी खां, अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष शेर अली खान, जिला सचिव मनोज ठाकुर, कोषाध्यक्ष परेश तिवारी, उपाध्यक्ष डॉ नीतीन मिश्र, मिथिलेश झा, जिला प्रवक्ता धीरेंद्र चौबे, अनवर अंसारी, फुजैल अहमद, अहतर अंसारी, संजय चौधरी, लाल मोहम्मद खां, संजय चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे.
