नगरऊंटारी (गढ़वा) : दुर्गा पूजा को लेकर थाना क्षेत्र में चंदा वसूली जोरों पर है. गुरुवार को एनएच 75 पर बांकी नदी के पुल के पास कुछ युवकों ने चंदा नहीं देने पर सोनेहारा ग्राम निवासी उदेश्य विश्वकर्मा व उमा शंकर कुशवाहा का माथा फोड़ दिया.
भुक्त भोगियों ने बताया कि वे लोग 11 रुपये चंदा दे रहे थे, लेकिन क्लब वालों ने 51 रुपये से कम नहीं लेने को तैयार नहीं हुए व मारपीट शुरू कर दी. वे जीप से टायर लेने जा रहे थे. भुक्त भोगियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है.
