कुदाल से मार कर घायल किया

गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के टोरी कला गांव निवासी शिवलाल साव मारपीट में घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.घायल के पुत्र चंदु साव ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर सूरज पासवान, महेंद्र पासवान, बनवारी पासवान, जनक पासवान ने उसके पिता को गंभीर रूप से […]

गढ़वा : डंडई थाना क्षेत्र के टोरी कला गांव निवासी शिवलाल साव मारपीट में घायल हो गया. उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.घायल के पुत्र चंदु साव ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर सूरज पासवान, महेंद्र पासवान, बनवारी पासवान, जनक पासवान ने उसके पिता को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इस मामले में प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन भी दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >