गढ़वा : आजसू पार्टी जिला कमेटी की बैठक जिला कार्यालय में जिला सचिव डॉ इस्तेयाक रजा की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य गुप्तेश्वर ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में पलामू के किशुनपुर में भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को तोड़े जाने पर कड़ी निंदा की गयी.
साथ ही सरकार व प्रशासन से मूर्ति तोड़े जानेवाले लोगों को चिह्न्ति कर गिरफ्तार करने की मांग की गयी. बैठक में कहा गया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो आजसू चरणबद्ध आंदोलन करेगा. साथ ही प्रशासन से अपने खर्चे पर मूर्ति के सुंदरीकरण कराने तथा रखरखाव की मांग की गयी. 19 अक्तूबर को किशुनपुर में आयोजित प्रतिवाद मार्च में गढ़वा से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं के शामिल होने की अपील की गयी.
बैठक में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संयोजक सिराज अहमद अंसारी, केंद्रीय सदस्य रामबदन राम, अनिल बदानी, जावेद खान, सुनील कुमार गौतम, संजय गौतम, रामचंद्र राम, रामाशंकर ब्रेजियर, मृत्युंजय शौंडिक, याकूब इकबाल, सफदर खान, प्रशांत ठाकुर आदि उपस्थित थे.
