गढ़वा : टीपीसी ने राशन डीलर को मार डाला

विशुनपुरा (गढ़वा) : नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के दस्ते ने सोमवार की रात विशुनपुरा प्रखंड के सारो गांव में राशन डीलर लोचन सिंह खरवार को पीट–पीट कर मार डाला. करीब 10 की संख्या में आये टीपीसी के दस्ते ने रात करीब 11 बजे सारो गांव पहुंच कर लोचन को घर से बुलाया और […]

विशुनपुरा (गढ़वा) : नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) के दस्ते ने सोमवार की रात विशुनपुरा प्रखंड के सारो गांव में राशन डीलर लोचन सिंह खरवार को पीटपीट कर मार डाला.

करीब 10 की संख्या में आये टीपीसी के दस्ते ने रात करीब 11 बजे सारो गांव पहुंच कर लोचन को घर से बुलाया और लाठीडंडे से पीट कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया. लोचन की पत्नी शकुंती देवी के मुताबिक, उसके पति से 42500 रुपये की मांग की गयी थी. नहीं देने पर टीपीसी के दस्ते ने उसकी अंधाधुंध पिटाई की. उसने दस्ते में एक व्यक्ति की पहचान कर ली है. उसका नाम माखन सिंह है.

खबर मिलते ही ग्रामीण वहां जुटे और नक्सलियों को 42500 रुपये देने का आश्वासन दिया. इसके बाद नक्सली चले गये. इधर घायल लोचन ने नगरऊंटारी अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया.

मनोहर को भी पीटा था : इस बीच ग्रामीणों ने बताया कि दो दिन पहले भी टीपीसी का दस्ता उनके गांव आया था. मनोहर सिंह की बुरी तरह पिटाई की थी. बताया गया कि नक्सली मनोहर को अपने दस्ता में शामिल करना चाहते थे. इससे इनकार करने पर उन्होंने मनोहर राशन डीलर लोचन सिंह से कुल 85000 रुपये की मांग की थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >