पैसा नहीं देने पर चालक की पिटाई

डंडई(गढ़वा) : डंडई निवासी कमांडर चालक दिनेश प्रजापति को पुलिस ने गढ़वा शहर के मझिआंव मोड़ पर पैसा नहीं देने पर पिटाई कर दी. इससे दिनेश के आंख में खून जम गया है. उसका इलाज मेदिनीनगर के चिकित्सक डॉ कृष्ण मुरारी साह के पास किया जा रहा है. चालक ने बताया कि मझिआंव मोड़ पर […]

डंडई(गढ़वा) : डंडई निवासी कमांडर चालक दिनेश प्रजापति को पुलिस ने गढ़वा शहर के मझिआंव मोड़ पर पैसा नहीं देने पर पिटाई कर दी. इससे दिनेश के आंख में खून जम गया है. उसका इलाज मेदिनीनगर के चिकित्सक डॉ कृष्ण मुरारी साह के पास किया जा रहा है.

चालक ने बताया कि मझिआंव मोड़ पर सिपाही ने उससे पैसे मांगे. उसने कहा कि अभी उसके पास पैसा नहीं. इससे सिपाही ने उसकी पिटाई कर दी और उसके आंख में चोट लग गयी. चिकित्सक से दिखाने के बाद कहा गया कि आंख में खून जम गया है. 10 दिन बाद उसे बाहर ले जाकर दिखाना पड़ेगा.

दिनेश ने कहा कि वह काफी गरीब है और चालक की नौकरी करके किसी तरह परिवार की आजीविका चलाता है. उधर चालक संघ के अध्यक्ष विनय सिंह ने कहा कि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई, तो संघ सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >