सगमा(गढ़वा). नौसंमो ने राज्यपाल के नाम 13 सूत्री मंाग पत्र सगमा प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदत्त पाठक को दिया है. इसमें सगमा प्रखंड के विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग की गयी है. मांग पत्र में सगमा प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण करने, सभी पेंशनधारियों को प्रत्येक माह पेंशन का भुगतान करने, खाद्य सुरक्षा बिल योजना के तहत सभी लाभुकों को राशन देने, प्रखंड में विद्युत की व्यवस्था करने, मनरेगा के मजदूरों को 100 दिन रोजगार देने, प्रखंड के खराब चापाकल को बनवाने, पुलिस चौकी का निर्माण कराने, विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कराने, प्रखंड में डिग्री कॉलेज बनवाने, बालचौरा पुल का निर्माण कराना, नगरऊंटारी से अंबाखोरया तक पथ का चौड़ीकरण करने की मांग शामिल है. इस अवसर पर मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव, राजेश बैठा, धर्मेंद्र यादव, प्रदीप ठाकुर, हलमंत यादव, बबलू ठाकुर, सोनू जायसवाल, अशोक मेहता आदि उपस्थित थे
राज्यपाल को 13 सूत्री मांगपत्र भेजा
सगमा(गढ़वा). नौसंमो ने राज्यपाल के नाम 13 सूत्री मंाग पत्र सगमा प्रखंड विकास पदाधिकारी देवदत्त पाठक को दिया है. इसमें सगमा प्रखंड के विभिन्न समस्याओं के निदान की मांग की गयी है. मांग पत्र में सगमा प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण करने, सभी पेंशनधारियों को प्रत्येक माह पेंशन का भुगतान करने, खाद्य सुरक्षा बिल योजना […]
