कुएं में गिरने से मौत

गढ़वा. रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी अंबिका ठाकुर(62) की मौत कुएं में गिरने से हो गयी. बताया गया कि वह बिशुनपुरा के पतिहारी गांव से शनिवार की शाम अपनी बेटी से मिल कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे स्थित कैलाश सिंह के कुएंमें गिरने से उसकी मौत हो गयी. […]

गढ़वा. रमना थाना क्षेत्र के टंडवा गांव निवासी अंबिका ठाकुर(62) की मौत कुएं में गिरने से हो गयी. बताया गया कि वह बिशुनपुरा के पतिहारी गांव से शनिवार की शाम अपनी बेटी से मिल कर अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे स्थित कैलाश सिंह के कुएंमें गिरने से उसकी मौत हो गयी. बताया गया कि अंबिका ठाकुर शराब के नशे में था. घटना क ी सूचना मिलने के बाद रमना पुलिस पहंुची और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >