11जीडब्ल्यूपीएच11-निकाली गयी शोभायात्रा गढ़वा. आनंदमार्ग की ओर से चल रहे सेमिनार व योग साधना शिविर के दौरान शनिवार को शोभायात्रा निकाली गयी. शहर के मुख्य पथ में निकाली गयी शोभा यात्रा के माध्यम से लोगों क ो अनुशासन व योग से जुड़ने का आह्वान किया गया. इस मौके पर आनंदमार्ग विद्यालय में आयोजित सेमिनार में बोलते हुए केंद्रीय प्रशिक्षक आचार्य सत्याश्रेयानंद अवधूत ने कहा कि निस्काम भक्ति से ही मुक्ति संभव है. निस्काम भक्त के जीवन में स्वत: ही भौतिक समृद्धि, मानसिक रिद्धी व आत्मिक सिद्धि आ जाती है. उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन योग के लिए और पशु का जीवन भोग के लिए बना है. इस मौके पर लोगों को आसन, प्राणायाम, मुद्रा व धारणा का प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर सचिव दिनेश प्रसाद एवं डॉ रामानुज प्रसाद के नेतृत्व में आनंदमार्ग के लोगों ने सक्रिय सहयोग दिया.
योग में अनुशासन जरूरी : सत्याश्रेयानंद
11जीडब्ल्यूपीएच11-निकाली गयी शोभायात्रा गढ़वा. आनंदमार्ग की ओर से चल रहे सेमिनार व योग साधना शिविर के दौरान शनिवार को शोभायात्रा निकाली गयी. शहर के मुख्य पथ में निकाली गयी शोभा यात्रा के माध्यम से लोगों क ो अनुशासन व योग से जुड़ने का आह्वान किया गया. इस मौके पर आनंदमार्ग विद्यालय में आयोजित सेमिनार में […]
