गायत्री मंत्र का सामूहिक जाप 12 से

गढ़वा. स्थानीय गढ़देवी मंदिर में 12 जुलाई से सामूहिक गायत्री मंत्र जाप का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए लीलावती तिवारी ने बताया कि यह पुरुषोत्तम मास यानी अधिक मास चल रहा है. इस महीने में मंगल कार्य व शुभ कार्य वर्जित होते हैं. इसलिए इस महीने में गायत्री मंत्र के 251000 जाप […]

गढ़वा. स्थानीय गढ़देवी मंदिर में 12 जुलाई से सामूहिक गायत्री मंत्र जाप का आयोजन किया गया है. इसकी जानकारी देते हुए लीलावती तिवारी ने बताया कि यह पुरुषोत्तम मास यानी अधिक मास चल रहा है. इस महीने में मंगल कार्य व शुभ कार्य वर्जित होते हैं. इसलिए इस महीने में गायत्री मंत्र के 251000 जाप का अनुष्ठान किया जायेगा. 12 जुलाई को एकादशी तिथि से 16 जुलाई अमावस्या तक गायत्री मंच का जाप किया जायेगा. उन्होंने इस धार्मिक कार्य में सभी लोगों से उपस्थित होने व मंत्र का जाप करने का अनुरोध किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >