21 दिवसीय मोबाइल प्रशिक्षण का समापन8जीडब्लूपीएच16-प्रमाण पत्र देते अतिथिप्रतिनिधि, गढ़वा. स्थानीय रोजगार व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 दिवसीय मोबाइल प्रशिक्षण का समापन बुधवार को किया गया. मुख्य अतिथि एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक पवन कुमार झा एवं संस्थान के निदेशक कमल नयन ने सभी 23 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया. इस मौके पर पवन कुमार झा ने संबोधित करते हुये कहा कि आज तकनीकी युग है,ऐसे में आरसेटी द्वारा युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का कार्य काफी सराहनीय है. उन्होंने प्रशिक्षण पानेवाले लोगों से कहा कि वे अब खुद का व्यवसाय शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं. प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को बैंको द्वारा ऋण भी उपलब्ध कराया जाता है.जिससे उन्हें व्यवसाय करने में सहूलियत होती है. संस्थान के निदेशक कमल नयन ने कहा कि आरसेटी जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभन्न तकनीकी प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वावलंबी बनाने का काम करती है. इस मौके पर फैकल्टी मिथिलेश कुमार सिंह, पंकज वर्मा, अमित कुमार,रूस्तम अली एवं सुरेंद्र रविदास उपस्थित थे.
जी...23 प्रशिक्षणार्थियों को मिला प्रमाण पत्र
21 दिवसीय मोबाइल प्रशिक्षण का समापन8जीडब्लूपीएच16-प्रमाण पत्र देते अतिथिप्रतिनिधि, गढ़वा. स्थानीय रोजगार व्यवसायिक प्रशिक्षण संस्थान में 21 दिवसीय मोबाइल प्रशिक्षण का समापन बुधवार को किया गया. मुख्य अतिथि एक्सिस बैंक के शाखा प्रबंधक पवन कुमार झा एवं संस्थान के निदेशक कमल नयन ने सभी 23 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिया. इस मौके पर पवन कुमार […]
