हरिहरपुर(गढ़वा). हरिहरपुर के महुआधाम टोले पर पुलिस ने सोमनाथ चौधरी के घर में छापामारी कर एक देशी बंदूक बरामद किया है. पुलिस ने सोमनाथ चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है. ओपी प्रभारी सिवेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उन्होंने गुप्त सूचना के आधार पर एएसआइ राजाराम सिंह के साथ दल-बल के साथ लोडेड देशी बंदूक बरामद किया.
उसके घर से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है. ओपी प्रभारी ने बताया कि सोमनाथ चौधरी ने पूछताछ में इस बात को स्वीकार किया उसका संबंध पूर्व में नक्सली संगठन के साथ था. गिरफ्तारी के बाद सोमनाथ को जेल भेज दिया गया है.
