लंबित मानेदय के भुगतान की मांग

मेराल(गढ़वा). स्थानीय लोक शिक्षा केंद्र में बीपीएल भोला राम की अध्यक्षता में प्रखंड के प्रेरकों की बैठक मंगलवार को की गयी. इसमें मुख्य रूप से प्रेरकों के लंबित मानदेय पर चर्चा करते हुए इसकी अविलंब भुगतान के लिए प्रशासन से मांग की गयी. बैठक में कहा गया कि मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण […]

मेराल(गढ़वा). स्थानीय लोक शिक्षा केंद्र में बीपीएल भोला राम की अध्यक्षता में प्रखंड के प्रेरकों की बैठक मंगलवार को की गयी. इसमें मुख्य रूप से प्रेरकों के लंबित मानदेय पर चर्चा करते हुए इसकी अविलंब भुगतान के लिए प्रशासन से मांग की गयी. बैठक में कहा गया कि मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण उनके समक्ष समस्या उत्पन्न हो गयी है. बैठक में रामपूजन राम, चंपा देवी, प्रतिमा देवी, उमेश विश्वकर्मा, मनदीप सिंह, संगीता देवी, मंजू देवी, चिंता कुमारी सहित 20 प्रेरक उपस्थित थे. बैठक का संचालन हरेकृष्ण मेहता ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >