दो गुटों में बंटा ऑटो रिक्शा चालक संघ

गढ़वा : गढ़वा में ऑटो रिक्शा चालक दो गुटों में बंटे हुए हैं. इसके कारण मांगों को लेकर किये गये कोई भी आंदोलन में रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो जाता है. किसी मामले में दोनों गुट के पदाधिकारी अलग–अलग विज्ञप्ति जारी करते हैं. फिलहाल ऑटो रिक्शा एसोसिएशन नाम से चल रहे संघ में दो […]

गढ़वा : गढ़वा में ऑटो रिक्शा चालक दो गुटों में बंटे हुए हैं. इसके कारण मांगों को लेकर किये गये कोई भी आंदोलन में रिक्शा चालकों के बीच विवाद हो जाता है. किसी मामले में दोनों गुट के पदाधिकारी अलगअलग विज्ञप्ति जारी करते हैं.

फिलहाल ऑटो रिक्शा एसोसिएशन नाम से चल रहे संघ में दो अक्तूबर से टेंपो का अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी. दूसरी ओर गढ़वा जिला टेंपो मालिक, चालक संघ ने उनके इस आंदोलन का पूरी तरह विरोध किया.

इसके बाद ऑटो रिक्शा एसोसिएशन ने यह कह कर इस आंदोलन को वापस ले लिया है कि आपसी तालमेल की कमी नवरात्र को देखते हुए दो अक्तूबर से घोषित अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ले ली गयी है. इधर टेंपो मालिक चालक संघ ने यह कह कर दूसरे गुट के आंदोलन का विरोध किया कि उनसे बात किये बिना एसोसिएशन के लोगों ने हड़ताल की घोषणा कर दी है. संघ के पदाधिकारियों ने गांधी जयंती के दिन से की गयी हड़ताल की घोषणा का विरोध करते हुए कहा कि वे उनकी बात मानने के लिए तैयार नहीं हैं.

टेंपो मालिक चालक संघ अपना टेंपो बंद नहीं करेगा. संघ ने यह भी आरोप लगाया कि ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के सदस्य टेंपो को जबरदस्ती रोकवाने का काम करते हैं. दोनों गुट के बीच इस तरह परस्पर विरोधी विचार के कारण टेंपो चालकों में अराजकता की स्थिति उत्पन्न हो गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >