382 में 41 मजदूर को ही रोजगार

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड के चेचरिया पंचायत में मनरेगा के तहत वर्ष 2010-11 व 2011-12 में कुल सात सिंचाई कूपों की स्वीकृति मिली थी. सात कूपों में से छह कूप वर्ष 2012-13 में ही पूर्ण कर लिया गया तथा एमआइएस बंद कर दिया गया है. एक कूप भी भौतिक रूप से पूर्ण हो चुका है. […]

नगरऊंटारी (गढ़वा) : प्रखंड के चेचरिया पंचायत में मनरेगा के तहत वर्ष 2010-11 2011-12 में कुल सात सिंचाई कूपों की स्वीकृति मिली थी. सात कूपों में से छह कूप वर्ष 2012-13 में ही पूर्ण कर लिया गया तथा एमआइएस बंद कर दिया गया है.

एक कूप भी भौतिक रूप से पूर्ण हो चुका है. वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक भी मजदूर को 100 दिन रोजगार अभी तक नहीं मिला है. इस पंचायत में कुल 382 जॉब कार्डधारी मजदूर हैं. उनके से मात्र 41 मजदूर को ही रोजगार मिल सका है. पंचायत में मनरेगा के तहत 21 लाख 47 हजार की लागत से पंचायत भवन का निर्माण हो रहा है.

इस कार्य में अभी तक एक लाख 74 हजार रुपये खर्च किया गया है. चेचरिया पंचायत शहरी क्षेत्र में होने के कारण यहां मिट्टी कार्य की योजनाएं कम ली गयी है. यदि पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा हो जाये, तो पंचायत में मनरेगा के तहत एक भी योजना नहीं रह जायेगा. ऐसी स्थिति में मजदूरों के समक्ष रोजगार की समस्या उत्पन्न हो जायेगी.

वर्ष 2013-14 के लिए पंचायत के गांवों में नयी योजनाओं का चयन स्थल निरीक्षण कर किया जा रहा है. ताकि उन योजनाओं का अभिलेख तैयार कर जिला को स्वीकृति के लिए भेजा जा सके. नयी योजनाओं की स्वीकृति के बाद ही इस पंचायत के जॉब कार्डधारी मजदूरों को रोजगार मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >