नाबालिग के साथ दुष्कर्म

भंडरिया (गढ़वा) : भंडरिया मध्य विद्यालय की एक आठवीं कक्षा के छात्र के साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद पीड़िता के निशानदेही पर ग्रामीणों ने आरोपी सूरज कुमार प्रजापति को पकड़कर पिटाई की एवं पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुये उसे गिरफ्तार कर लिया. समाचार के अनुसार मंगलवार को […]

भंडरिया (गढ़वा) : भंडरिया मध्य विद्यालय की एक आठवीं कक्षा के छात्र के साथ दुष्कर्म किया गया. घटना के बाद पीड़िता के निशानदेही पर ग्रामीणों ने आरोपी सूरज कुमार प्रजापति को पकड़कर पिटाई की एवं पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुये उसे गिरफ्तार कर लिया.

समाचार के अनुसार मंगलवार को दो बजे उक्त लड़की जब स्कूल से अपने घर जा रही थी, तो मद्गड़ी निवासी सूरज कुमार रास्ते में अपने साइकिल पर उसे यह कहकर बैठाया कि चलो तुम्हें घर छोड़ देते हैं., लेकिन वह घर छोड़ने के बजाय जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता अपने घर पहुंचकर इसकी जानकारी परिजनों एवं ग्रामीणों को दी. इसके बाद आज ग्रामीण आरोपी के गांव मद्गड़ी पहुंचकर पीड़िता से उसकी शिनाख्त करायी और जमकर धुनाई की तथा पुलिस के हवाले कर दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >