वेतन नहीं मिलेगा

रमकंडा के बीडीओ पर कार्रवाई गढ़वा : उप विकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद ने मनरेगा को लेकर बीडीओ के साथ बैठक की. बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले रमकंडा बीडीओ के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है. समाचार के अनुसार मनरेगा में राशि खर्च करने के लिए एक सप्ताह का समय सभी […]

रमकंडा के बीडीओ पर कार्रवाई

गढ़वा : उप विकास आयुक्त उमाशंकर प्रसाद ने मनरेगा को लेकर बीडीओ के साथ बैठक की. बैठक से अनुपस्थित रहनेवाले रमकंडा बीडीओ के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक के लिए रोक लगा दी है.

समाचार के अनुसार मनरेगा में राशि खर्च करने के लिए एक सप्ताह का समय सभी बीडीओ को दिया गया. इसके लिए 1.35 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य लिया गया. उप विकास आयुक्त ने राशि खर्च करने में अपेक्षित सफलता नहीं मिलने पर रमकंडा, भंडरिया, गढ़वा, मेराल रमना बीडीओ के प्रति नाराजगी जाहिर की.

वहीं नगरऊंटारी, रंका, कांडी, बरडीहा सगमा में राशि खर्च के मामले में संतोष व्यक्त किया. उन्होंने एक सप्ताह के अंदर 390 कूप को पूर्ण करने का लक्ष्य दिया है. इसी तरह 6500 आधार कार्ड का इंट्री करने, 3000 मजदूरों का खाता खोलने का लक्ष्य दिया गया. उन्होंने एक पंचायत के एक गांव में सभी घरों में शौचालय बनाने बीडीओ के मनरेगा सामान्य कैशबुक की छाया प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

बैठक में रंका एसडीओ संजय कुमार, मनरेगा के कार्यालय प्रबंधक मिथिलेश कुमार, अभिमन्यु कुमार सहित प्रखंडों के बीडीओ बीपीओ उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >